गोरखपुर

तीन दिवसीय मतदाता जोड़ो अभियान ने पकड़ी रफ्तार

बूथ-बूथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता; नए मतदाताओं के भरवाए फार्म-6

महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न मंडलों में चला अभियान, डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से 22, 23 एवं 24 नवंबर तक चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष मतदाता जोड़ो अभियान ने गोरखपुर महानगर में रफ्तार पकड़ ली है। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर के विभिन्न मंडलों में बूथ स्तर पर अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरवाए। अभियान के दौरान खास तौर पर पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इसी क्रम में मालवीय नगर मंडल के मोहद्दीपुर वार्ड स्थित बूथ संख्या 391 पर पार्षद मनोज निषाद के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ फार्म-6 भरकर नए मतदाता बनने की प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, मंडल महामंत्री शिवेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद त्रिपाठी, संतोष नंद आर्य, मंडल मंत्री अभिषेक मिश्रा, बूथ अध्यक्ष अभिषेक कुमार और पिछड़ा मोर्चा मीडिया प्रभारी मंजेश यादव मौजूद रहे।
वहीं, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तारामंडल वार्ड स्थित बूथ संख्या 316 पर भी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाए। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह शामिल हुए। उनके साथ महामंत्री अच्युतानंद शाही, महानगर मंत्री सिद्धांतो घोष और मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोरक्षनगर मंडल के पुराना गोरखपुर वार्ड में भी अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्राण तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश शर्मा, पार्षद पवन त्रिपाठी, वीर सिंह सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक और विभिन्न बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
दीनदयाल नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यहां महामंत्री मनोज अग्रहरि और युवा मोर्चा के शशांक द्विवेदी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, मिर्जापुर मंडल के वार्ड संख्या 11 में मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल महामंत्री देवेंद्र दुबे और पार्षद विनोद पासवान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पात्र लोगों के फार्म-6 भरवाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन दिवसीय अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाता सूची को मजबूत बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया। पार्टी नेताओं ने पात्र युवाओं और नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और उन्हें मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button