खैरथल

तन्मय चौधरी बने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विधायक दीपचंद खैरिया का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : यूथ कांग्रेस के विधानसभा किशनगढ बास अध्यक्ष बनने पर तन्मय चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय पहुँचकर विधायक दीपचन्द खैरिया का स्वागत किया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि कोटकासिम तहसील के गाँव उजोली निवासी तन्मय चौधरी यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष व चाचियांवास निवासी मोनी पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम बनने पर कार्यकर्ताओ सहित जाटका रोड विधायक कार्यालय पहुँचकर विधायक दीपचन्द खैरिया का स्वागत किया। इस मौके पर शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। इस मौके पर विधायक दीपचन्द खैरिया ने कहा कि बहुत ही अच्छी बात है कि आलाकमान कांग्रेस ने तय किया है कि यूथ की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो , जिससे यह लोग आगे बढ़े। इस मौके पर पंचायत चुनावों में ईमानदारी व मजबूती से काम करने को अपील की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर महेंद्र चौधरी, सतीश ग्वाला, मदनलाल खारी, लाल सिंह, इंस्पेक्टर, राजवीर खारी मंडल अध्यक्ष, अंशु पटेल, अमन राठी, प्रदीप कुमार, मनीष गुर्जर, इंद्रजीत, मनीष आलमपुर, लोकेश फोगाट, चरण सिंह खारी, अंकित खारी, अंकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button