बरेली
अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल: बरेली जनपद की टीम घोषित
12 को शाहजहांपुर में खेलेंगे मंडलीय प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 5 अक्टूबर को एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में अंडर-19 क्रिकेट बालक वर्ग के ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के 6 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
शुभारंभ इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने किया। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता शाहिद रजा ने बताया कि बच्चों के बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग स्किल के आधार पर बरेली जनपद की टीम का चयन किया गया।
चयनित टीम: दीपक, समीर खान, विशेष सैनी, राजवीर, सरवन, दिल नवाज अहमद, देशबीर, मोहम्मद सोहेल, यश कुमार, शिव कुमार, देव, फैजल मियां, नूपुर सैनी, मुबाशिर, सुशील वंश।
अतिरिक्त खिलाड़ी: अजीत कुमार और अर्पित शर्मा।
चयनित बच्चे 12 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। टीम चयन में स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच नितेश भारद्वाज, जीशान अली, बंटी आदि का विशेष योगदान रहा।




