गोड्डा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल और SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा अविलंब इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करके ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने के लिए बाध्य करेंगे। इसी क्रम में 08 अक्टूबर को गोड्डा शहीद स्मारक से अंबेडकर स्थल, मेला मैदान तक सभी गठबंधन दलों का विरोध मार्च निकाला जाएगा। राजद के प्रदेश महासचिव सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा काफी नहीं है, वोट चोरी के आरोप में उन्हें जेल में डालना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज रहने के लिए ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता इकरारूल हसन ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने वोट चोरी की पोल खोल दी है। दोनों माननीय चुनाव आयुक्तों द्वारा कई फैसलों पर आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा गया है और संयुक्त निर्णय नहीं होने की बात कही गई है। ऐसे कई उदाहरण हैं जिससे वोट चोरी का शक स्पष्ट होता है, इसलिए इस्तीफा अनिवार्य है। भाकपा नेता अशोक कुमार, ने कहा  कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी करा रही है। हम मांग करते हैं कि SIR प्रक्रिया को तत्काल बंद कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा देशहित में है। प्रेसवार्ता में रामलखन यादव, ज्योतींद्र झा, अताउर्रहमान, मो. नूर, आलमगीर, सोनी सिंह जायसवाल, मो. बुलबुल सहित इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button