कैराना

विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बताए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शामली और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत’ के तहत एक दिवसीय कैरियर परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी गई।
बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. नीतू त्यागी और डॉ. अर्चना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शामली से आए क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार और क्षेत्रीय अधिकारी अमित यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने, स्वरोजगार शुरू करने और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार हासिल करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. राकेश कुमार और डॉ. डॉली ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने को प्रेरित किया। कार्यशाला की संयोजिका डॉ. नीतू त्यागी ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अर्चना ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button