बुलंदशहर

छतारी में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने सम्भाला कार्यभार चार्ज लेते ही अपराधियों को दी सख्त चेतावनी जनता में उम्मीद की किरण

जनता के बीच लोकप्रिय कार्यशैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : छतारी थाना क्षेत्र की कमान अब नए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के हाथों में सौंप दी गई है नवागत थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, ने थाना परिसर पहुंच कर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है चार्ज सम्भालते ही वह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने सबसे पहले थाने के आपराधिक रजिस्टरों मिसलों की गहनता से जांच की अपराधियों को सख्त संदेश कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, ने क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों को दो टूक शब्दों में सख्त चेतावनी जारी की है उन्होंने कहा मेरे कार्यकाल में छतारी थाना क्षेत्र के अपराधी या तो पूरी तरह से अपराध छोड़ दें या फिर क्षेत्र से बाहर चले जाएं अगर किसी ने भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ इतनी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, अपनी ईमानदार और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते है पुलिस विभाग और आम जनता के बीच उनकी छवि एक ऐसे अधिकारी की है जो जहां भी तैनात रहते है अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली से लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ जाते है उनके पूर्व के सेवाकालों को याद करते हुए स्थानीय लोग बताते हैं कि वे जनता के लिए हमेशा सुलभ रहते है और उनके जाने के बाद भी वहां की जनता उन्हें उनकी न्यायप्रियता के लिए याद करती है नवागत थानाध्यक्ष की इस त्वरित और सख्त शुरुआत से जहां क्षेत्र के अपराधियों में हड़कम्प मच गया है वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button