बुलंदशहर
कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने सम्भाला कार्यभार नवरात्र में मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी पूर्ण पाबंदी
अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

जनता से सीधी अपील दलालों से रहें दूर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अमित कुमार ने शिकारपुर कस्बा चौकी इंचार्ज के रूप में आधिकारिक तौर पर चार्ज सम्भाल लिया है कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए नगर के विभिन्न इलाकों और गलियों का पैदल निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया चार्ज सम्भालते ही चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने सबसे पहले स्थानीय थाने और चौकी के अभिलेखों से अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला इसके साथ ही उन्होंने नगर में गश्त करने वाली पुलिस फैटम टीमों के साथ एक विशेष बैठक की और सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर में केवल कानून सम्मत कार्य ही होने चाहिए आगामी शारदीय नवरात्र पर्व के मद्देनजर चौकी इंचार्ज ने कड़ा रुख अपनाया है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि पर्व के दौरान नगर में अण्डे और गोश्त की दुकानें पूरी तरह से बन्द रहेंगी किसी भी परिस्थिति में नवरात्र के दिनों में नगर में मांस-मछली की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे क्षेत्र में शान्ति और सौहार्द का माहौल बना रहे आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए एसआई अमित कुमार ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच सीधा सम्पर्क होना चाहिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए सीधे चौकी आएं किसी भी बिचौलिए या दलाल के चक्कर में न पड़ें और न ही किसी दलाल के साथ आएं उन्होंने दो टूक कहा कि चौकी के दरवाजे हर फरियादी के लिए चौबीसों घंटे खुले हैं और पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है ।



