बरेली
पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर के पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि कांशीराम दलित समाज के बड़े नेता थे, उनके संघर्ष से ही दलित समाज बसपा के रूप में एक मंच पर आया। वहीं ग्राम पंचायत चावड़ में समता सैनिक दल के पूर्व जिला प्रवक्ता एडवोकेट जसबीर सिंह राणा के आवास पर गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने 1984 में बसपा की स्थापना कर बहुजन समाज के उत्थान के लिए जीवन न्योछावर कर दिया और गांव-गांव साइकिल यात्रा निकाली।
इस दौरान ममता शंखधार, संजना सक्सेना, रूबी गंगवार, शीतल साहू, वंदना सागर, विधि सिंह, जसेंद्र कुमार, अधिराज सिंह, चंद्रभान पप्पू सागर आदि मौजूद रहे।




