सिंगरौली

एसपी षियाज केएम का फेरबदल, प्रियंका मिश्रा बनीं शासन चौकी प्रभारी

बीएल बंशल को तिनगुड़ी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक षियाज केएम ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत विंध्यनगर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा को शासन पुलिस चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, शासन चौकी प्रभारी बीएल बंशल को स्थानांतरित कर तिनगुड़ी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल के बाद दोनों पुलिस चौकियों में प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है। शासन चौकी की कमान संभालने वाली प्रियंका मिश्रा के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण करने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं, तिनगुड़ी चौकी के नए प्रभारी बीएल बंशल को क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button