हजारीबाग

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के करवाई।

भारी मात्रा में जावा महुआ एवं अवैध देहाती शराब की बारामदगी की गई है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा पर्व के देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्र में सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है जिसमे छापेमारी अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 28 टीम गठित की गई थी। गठित टीम में 198 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। गठित टीम के द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में व्यक्तियों के कुल 68 ठिकानो पर छापामारी की गई टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 375 लीटर देशी शराब तथा 303.2 क्विंटल जावा महुआ को विनिशट किया गया है। आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण एवं खरीद बिक्री की जाती है तो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button