खेलगाजियाबादराष्ट्रीय

एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन।

22 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गाजियाबाद / कानपुर। प्रथम एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय बधिर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मलेशिया के पेनांग में 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 22 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन एशिया पैसिफिक डेफ स्पोर्ट्स कॉन्फेडरेशन (APDSC) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 19 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉलिंग, शतरंज, ओरिएंटियरिंग और टेबल टेनिस सहित कुल 6 खेलों का आयोजन हो रहा है।

डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, कानपुर के वाइस चेयरमैन बलराम सिंह जादौन व सचिव सौरभ श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ द डेफ, जो डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, कानपुर से संबद्ध है, अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्था है। इस संस्था को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (भारत सरकार), अंतर्राष्ट्रीय मूक-बधिर खेल समिति (ICSD) तथा एशिया पैसिफिक डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन की भी मान्यता प्राप्त है। खिलाड़ियों की सुविधाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने मलेशिया में आयोजित इन खेलों के लिए सभी खिलाड़ियों को हवाई यात्रा, जर्सी और रहने-खाने की सुविधा प्रदान की है।

गाजियाबाद एसोसिएशन ऑफ द डेफ के वाइस चेयरमैन राजीव कम्बोज ने बताया कि गाजियाबाद शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कोई भी मूक-बधिर खिलाड़ी जो खेलों से जुड़ना चाहते हैं, वे एसोसिएशन से संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button