मेरठ
एमआईईटी में ‘स्मृति 2.0’ का आयोजन, छात्रों को दिए प्लेसमेंट के टिप्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के सीएसई विभाग के क्लब द्वारा स्मृति 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोफोर्ज लिमिटेड की कैंपस हायरिंग लीड नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट और करियर की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कैंपस से करियर तक विषय पर संबोधित करते हुए नेहा सिंह ने कहा कि प्लेसमेंट में सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ प्रभावी संवाद कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और पेशेवर दक्षता आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया, कंपनियों की अपेक्षाओं और आईटी क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी दी। संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट की तैयारी से जुड़े सवाल पूछे और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और कैंपस डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएट डीन प्रो. डॉ. प्रदीप पंत, डॉ गौरव गोयल, एसोसिएट डीन (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) रोहित अग्रवाल, सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. विकास श्रीवास्तव, वरुण कौशिक, प्रियंका सहित शिक्षक उपस्थित रहे।



