साहेबगंज
साहिबगंज में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से की मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में बंगाली समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि,खुशहाली और शांति की कामना की।पूजा को लेकर समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।घरों में आकर्षक सजावट की गई और पारंपरिक रीति- रिवाजों के अनुसार मां लक्ष्मी की आराधना की गई।श्रद्धालुओं ने फल,फूल,मिठाई सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।वही धार्मिक वातावरण और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा,बंगाली समुदाय में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।मान्यता है कि मां लक्ष्मी की आराधना से घर में सुख,शांति और समृद्धि आती है,इस पूजा के माध्यम से लोगों ने अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति आस्था प्रकट की।



