साहेबगंज
पुलिस की सराहनीय पहल,16 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर अनुमंडल पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी को लेकर सराहनीय पहल की है।पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 16 गुमशुदा मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा।एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के कार्यालय में सभी मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए।बरामद मोबाइलों में नगर थाना क्षेत्र से 2,जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से8,मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 2,मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र से 2 तथा बोरियो थाना क्षेत्र से 2 मोबाइल फोन शामिल हैं।अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस की तत्परता व प्रयासों की सराहना की।



