शामली
घर में घुसकर युवती से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर वारदात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का छोटू पुत्र ओमपाल घर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के समय वह और उनकी पत्नी मजदूरी करने गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने चौसाना पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


