बरेली

शिक्षक एमएलसी मतगणना: एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिस बल के साथ संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज, नगर निगम और अयूब खां चौराहा पुलिस चौकी तक पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था देखी।
इसके बाद उन्होंने मतगणना स्थल संजय कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण कर निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button