बरेली

CEIR और संचार साथी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य

बरेली पुलिस प्रदेश में प्रथम, DoT ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से चोरी व गुम हुए मोबाइल फोनों की रिकवरी में जनपद बरेली पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा आयोजित ‘LEA Conference on CEIR & Sanchar Saathi’ के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों (31 मार्च 2026 तक) के आधार पर बरेली पुलिस का प्रदर्शन संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रहा।
प्रदेश में रैंक कुल दर्ज गुमशुदा/चोरी मोबाइल बरामद किए गए मोबाइल
1st7,50 5,099
बरेली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 7,508 ट्रेसिबिलिटी रिक्वेस्ट पर कार्य किया और रिकॉर्ड 5,099 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए। 77.54 के सर्वोच्च स्कोर के साथ बरेली पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
इस सराहनीय उपलब्धि के लिए आज 28.10.2026 को लखनऊ के हजरतगंज स्थित CTO कंपाउंड के कॉन्फ्रेंस हॉल में DoT द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जनपद बरेली के नामित CEIR नोडल अधिकारी श्री मनीष चन्द्र सोनकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने इस ऐतिहासिक सफलता पर साइबर सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी आम जनमानस की सहायता के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
जनपदीय साइबर सेल टीम – निरीक्षक हरेंद्र सिंह, उ0नि0 करन सिंह चौहान, हे0का0 सत्यवीर सिंह, का0 मनोज कुमार, का0 शिवम कुमार, का0 दीपक कुमार।
जनपद के टॉप प्रदर्शन करने वाले थाने – 1. प्रेम नगर, 2. इज्जत नगर, 3. सुभाष नगर, 4. भमोरा, 5. कोतवाली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button