बरेली

इज्जतनगर मंडल में सतर्कता सेमिनार, डीआरएम बोलीं- पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा जरूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । इज्जतनगर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर सतर्कता सेमिनार आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने की, जबकि अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी शाखाधिकारी और रेलकर्मी मौजूद रहे।
डीआरएम वीणा सिन्हा ने कहा कि सतर्कता का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार रोकना नहीं, बल्कि कार्यप्रणाली में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करना भी है। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे में भ्रष्टाचार की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज कराई जा सकती है। अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button