बरेली
नेताजी मुलायम सिंह यादव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 की ट्रॉफी का अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लखनऊ/बरेली। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 की ट्रॉफी का अनावरण बुधवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के सानिध्य में ट्रॉफी का अनावरण हुआ।
टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर माह में बरेली के मैदान पर होगा। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व भाईचारे को बढ़ावा देना है।
टूर्नामेंट संरक्षक सैयद फरहान अली, अध्यक्ष ब्रजेश आजाद, कोषाध्यक्ष जावेद गद्दी और महामंत्री अमरीश यादव की देखरेख में होगा। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक यादव, जोगेंद्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


