शामली
पठानपुरा में 74 हजार की नकदी और आभूषण चोरी, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
पीड़ित ने दोबारा शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना (शामली)। गांव पठानपुरा निवासी गगन कुमार सैनी ने घर में चोरी होने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सात अक्टूबर को घर की ऊपरी मंजिल पर रखी अलमारी का ताला तोड़कर 74 हजार रुपये, करीब ढाई तोले सोना, चांदी की तीन जोड़ी पायल, दो चेन और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने गांव के अतुल पुत्र मुकेश कुमार सैनी पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि नौ अक्टूबर को पुलिस चौकी पर शिकायत दी थी। दोबारा प्रार्थनापत्र देकर मामले की जांच, सामान की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।