बरेली
रिद्धिमा में कथक प्रस्तुति ‘रहस’ में बिखरे ठुमरी के रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम कथक प्रस्तुति ‘रहस’ में कथक गुरुओं और विद्यार्थियों ने ठुमरी के रंग बिखेरे। प्रस्तुति का आरंभ ‘मोहे पनघट पे नंदलाल’ से हुआ। विद्यार्थियों गौरिका, नायरा, नितारा, करुणया, मीरा, अनुभूति, नित्या अग्रवाल, गौरवी, गुरनूर, खुशी सहित 40 से अधिक छात्राओं ने ‘सावर गिरधर मोरे’, ‘सब बनठन आई श्याम’ और ‘डगर चलत देखो श्याम’ पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कथक गुरु देबज्योति नस्कर ने ‘बिहारी को आपने बस कर पाऊं’, रियाश्री चटर्जी ने ‘लट उलझी’ और देविशा मूर्ति ने ‘काहे छेड़’ पर नृत्य किया। अंत में अंशु कुमार शर्मा और विद्यार्थियों ने ‘चंचल चपल चतुर नर’ पर प्रस्तुति दी।
तबले पर अमरनाथ, पखावज पर ऋषभ आशीष पाठक, सितार पर सीमा, हारमोनियम पर पवन भारद्वाज और सारंगी पर ध्रुव त्रिपाठी ने संगत की। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने स्वर दिए। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, उषा गुप्ता, डॉ. रजनी अग्रवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।




