
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जीआईसी ऑडिटोरियम में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता और जागरूकता पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज राघवेंद्र मणि त्रिपाठी और सिविल जज नैंसी तिवारी ने किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी, पराविधिक स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

