कैराना

घर में घुसकर हमला करने में चार पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। घर में घुसकर एक व्यक्ति और उसे बचाने आई महिला पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
गांव भूरा निवासी जुबैर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 23 अक्टूबर को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के शाद, समद, अनस और उनके पिता आलिम लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बिसारत बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उसके हाथ की हड्डी टूट गई। इसी बीच अन्य लोगों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button