कैराना

महिला से मारपीट के आरोप में दो नामजद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। महिला के साथ मारपीट के आरोप में दो लोगों को नामजद कराया गया।
गांव गोगवान निवासी नसीमा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अक्टूबर की प्रात: करीब नौ बजे वह अपने बेटे उस्मान के साथ खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां गांव के मुकरिम और राशिद ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना की वीडियो भी उसके पास मौजूद है। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची तो दोनों वहां से चले गए। आरोप है कि एक नवंबर की सुबह करीब आठ बजे दोबारा खेत पर जाते समय आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button