साहेबगंज

झारखंड मजदूर संघ का जिला वार्षिक अधिवेशन 23 दिसंबर को सकरीगली में होगा

तैयारियों को लेकर बोरियो में बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड क्षेत्र में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की ओर से आगामी 23 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित जिला वार्षिक अधिवेशन की सफलता को लेकर गुरुवार को बोरियो प्रखंड परिसर स्थित चबूतरे पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने की।बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव,केंद्रीय सहायक मंत्री गणेश ठाकुर एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने बताया कि आपसी विचार-विमर्श के बाद जिला वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सकरीगली में करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिवेशन की सफलता के लिए अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा करना संघ की प्राथमिकता है। इसके लिए मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाएगा,ताकि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।वही इस बैठक में मो.सद्दाम अंसारी,पोलूस गुरुजी टुडू,राकेश महतो,रणधीर चौरसिया, जावेद अख्तर,जियाहुल हक,विजय यादव,बबलू रजक,बास्की यादव,भैया हसदा, अनीता देवी,शम्भु पंडित, नसीम अंसारी,अभिजीत रक्षित,पिनाकी सेन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button