बरेली

रिठौरा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में सजी बाल मेले की रौनक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। नगर के पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष केक काटकर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चों के प्रति पंडित नेहरू के अगाध प्रेम और स्नेह के कारण ही देशवासी उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ के रूप में याद करते हैं।
बाल मेले में सजाए गए रंग-बिरंगे स्टॉल
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ शिक्षिका दीपिका बनर्जी ने फीता काटकर किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल सजाए।
भारत में हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी का मानना था कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं, इसलिए उनके अधिकारों, शिक्षा और बेहतर परवरिश पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
इस मौके पर राजेंद्र कुमार सक्सेना, खूबकरन लाल, दिव्य मोहन भटनागर, सोनम कश्यप, ममता शंखधार, संजना सक्सेना, शिवानी कश्यप, शीतल साहू, रूबी राधा कश्यप और विमला शर्मा सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button