बागपत

बड़ौत के मरीजों को बड़ी राहत

मैक्स हॉस्पिटल की स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाएं शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में अपनी ऑर्थोपेडिक स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। इस नई पहल से अब बड़ौत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ स्पाइन उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग के ऑर्थोपेडिक स्पाइन सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं यूनिट हेड डॉ. जितेश मंघवानी की उपस्थिति में किया गया। वे प्रत्येक शनिवार सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. जितेश मंघवानी ने कहा, “लगातार पीठ या गर्दन में दर्द, हाथों या पैरों में झनझनाहट, सुन्नता, कमजोरी या चलने में कठिनाई स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। यदि आराम के बावजूद दर्द बना रहता है या अन्य लक्षण भी साथ हों, तो समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।”
उन्होंने बताया कि आज के समय में स्पाइन से जुड़ी बीमारियों का उपचार काफी आधुनिक हो चुका है, जिसमें फिजियोथेरेपी, लाइफस्टाइल में बदलाव और पेन मैनेजमेंट प्रमुख भूमिका निभाते हैं। सर्जरी केवल आवश्यक होने पर ही की जाती है और इसकी जरूरत 5% से भी कम मामलों में पड़ती है। मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी जैसी तकनीकों से अब मरीजों को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
डॉ. मंघवानी ने आगे कहा, “आजकल बैक और नेक पेन, स्लिप्ड डिस्क, स्पाइनल डिफॉर्मिटी और स्पाइन इंजरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और समय पर इलाज न मिल पाना है। यदि समय रहते इनका उपचार न किया जाए, तो यह व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग अपने अत्याधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़ौत में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से अब स्थानीय मरीजों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ स्पाइन केयर उपलब्ध हो सकेगा, जिससे समय पर इलाज और बेहतर जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित हो पाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button