बरेली

भोजीपुरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी जादौपुर का लोकार्पण

34 गांवों को मिलेगा लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नवनिर्मित पुलिस चौकी जादौपुर का सोमवार को लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी संतोष कुमार ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एसपी उत्तरी ने कहा कि नई चौकी के खुलने से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
नई चौकी में कुल 34 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें जादौपुर, दभौरा खंजनपुर, भैरपुरा खजुरिया, मसीत, अट्टापट्टी शुमाली, अट्टापट्टी जनूबी, आटामांडा, पडरी खालसा, भोलामानपुर, रुपपुर, पैगा, कुआंडांडा, सैंडा, मैमोर, दलपतपुर, कलारा, बुझिया जनूबी, बुझिया शुमाली, मोहम्मदपुर जटान, हंसा, सैदपुर सरौरा, महोशपुर शिवसिंह, महिमा पट्टी, मल्हपुर, मिर्जापुर, मुसापुर सहित अन्य गांव शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुँवर बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध राजबली सिंह, चौकी प्रभारी जादौपुर उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार सहित थाना स्टाफ, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button