शामली

शामली में पहुंचेगी 59,440 बोरी यूरिया, जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता

इफको की 2,674.80 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आज शाम पहुंचेगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इफको की 2,674.80 मीट्रिक टन (59,440 बोरी) यूरिया की रैक गुरुवार शाम शामली पहुंचेगी। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यूरिया का भंडारण जसाला स्थित बफर गोदाम में कराया जाएगा। इस सप्ताह डीएपी की एक और रैक आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों से संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने और अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील की गई है। खाद की कालाबाजारी पर अब तक पांच एफआईआर दर्ज, 39 नोटिस जारी और छह उर्वरक लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button