शामली

शामली में लूट और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

8,500 रुपये नकद, अवैध तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने लूट और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए उस्मान और आजम उर्फ सोनू निवासी मन्ना माजरा, कैराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,500 रुपये नकद, अवैध तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को लिलौन के पास एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी से पर्स चोरी किया गया था, जबकि 25 नवंबर को कंडेला से लौट रहे फैक्ट्री कर्मचारी से एडवांस के रुपये से भरा थैला छीन लिया गया था। एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button