सिंगरौली
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत एनटीपीसी परिसर में निकाली गई जागरूकता रैली
यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली l महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर, शक्तिनगर में 27 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्वयंसेवकों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के कार्यकारी प्रभारी डॉ. मानिकचंद पांडेय ने आशीर्वचन देते हुए हरी झंडी दिखाकर किया। जागरूकता रैली महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर से प्रारंभ होकर एम.जी.आर. बस्ती होते हुए ऊर्जा द्वार पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया।
रैली के समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार पांडेय ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य जनों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गौतम ने स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस आयोजन में स्वयंसेवकों में चतुर्वेदी, साधना प्रजापति, सागर कुमार एवं प्रतिमा कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षकों में डॉ. अविनाश कुमार दुबे, डॉ. रणवीर प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत विश्वकर्मा, अजय लक्ष्मी, डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मनिंदर कुमार डिसूजा एवं डॉ. रागिनी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति सामाजिक दायित्व भी है।




