बरेली
28-29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान
डीएम ने की अपील, पात्र नागरिक अवश्य जुड़वाएं नाम, बीएलओ रहेंगे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 28 नवंबर शनिवार और 29 नवंबर रविवार को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आमजन से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जुड़वाएं। सूची में त्रुटि होने पर संशोधन भी कराया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोनों दिन सभी केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य रहे, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
उन्होंने सभी ईआरओ और एईआरओ को अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने युवा मतदाताओं, महिलाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान देने को कहा। सुपरवाइजरों को बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कर केंद्रवार और विधानसभावार विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।



