ललितपुर

होली पर ललितपुर मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे अलर्ट

इमरजेंसी सेवाओं के लिए टास्क फोर्स गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। होली के त्यौहार को देखते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला के निर्देशन में आमजन को 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने 20 अतिरिक्त बेड आरक्षित किए हैं। इसके साथ ही, इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों, सीनियर रेजिडेंट्स और जूनियर रेजिडेंट्स की ऑन-कॉल ड्यूटी भी लगाई गई है। चिकित्सालय प्रशासन ने आम जनता से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है। प्रधानाचार्य ने सुझाव दिया है कि लोग केवल प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button