बरेली
श्री हरि मंदिर बरेली में भक्तों ने किए श्री वृंदावन बिहारी जी के दर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में भक्तों ने श्री ठाकुर जी के साथ मंदिर प्रांगण फूलों से होली खेली। फाग महोत्सव के द्वितीय दिवस सायकल में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा एवं उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय ने ज्योत प्रवाजलित की।
बरेली मंडल के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक भाई शिवम शर्मा ने मेरी चुनर पर रंग मत डाल रसिया……., मेरा खो गया बाजूबंद रसिया होरी में………,श्री हरि मंदिर में होली खेलने आ जाना है गिरधारी………बरसे रंग गुलाल श्यामा तेरी होली में………,कान्हा ए कान्हा तूने यह क्या किया……..,श्री हरि मंदिर में होली खेले सवारियां………,भजनों की इसी रसधारा बहाई की सभी भक्तजनों का मन मोह लिया। पूरा मंदिर प्रांगण राधा मय हो गया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी भक्तजन श्री वृंदावन में श्री ठाकुर जी के साथ होली खेल रहे है। महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी महिला मण्डल सदस्यों के साथ उपस्थित थी। फाग महोत्सव में बरेली शहर के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल थे।
समापन पर श्री युगल जोड़ी सरकार शयन आरती हुई और सभी भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की सेवा में मुख्य रूप से सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,गिरीश आनंद,हरीश लुनियाल,राजेश आनंद,विनोद भाटिया एवं युवा मंडल के सदस्य सेवा में उपस्थित थे।




