हजारीबाग
बुजुर्ग दंपति हत्या मामले की खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
थाना गेट के समीप दिया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ 15 फरवरी को बड़कागांव बादम पंचायत के बाबूपारा गांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या मामला को लेकर अब तक पुलिस के द्वारा किसी नतीजे तक नहीं पहुंचने पर बाबूपारा गांव के ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई । मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाल आंदोलन किया गया । आक्रोश रैली बाबूपारा होते हुए बादम, हरली, होरम और बड़कागांव मुख्य चौक में नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। उसके बाद मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना गेट के समीप धरना पर बैठकर आरोपियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे ।
दीपक दास ने कहा कि घटना के विरोध में गांव में इस वर्ष होली नहीं मनाई गई। साथ ही ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर मंगलवार शाम को कैंडल मार्च भी निकाला गया था। ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। बता दें कि वकील राम (80) और झुनिया देवी (65) की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा गला रेत कर 15 फरवरी की रात्रि को हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के 20 दिन गुजर गए लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों को चिन्हित नहीं कर पाई है। आंदोलन में इस दौरान मुंशी दास, रामविलास दास, अशोक दास, धनेश्वर दास, वीरेंद्र दास, रंजन दास, बसंत दास, देवनाथ दास, त्रिवेणी महतो, शंकर लाल, रितु दास, पवन कुमार, रितिक कुमार, संतोष कुमार दास, सूरज कुमार, हीरालाल पासवान, राजेश पासवान, बुधन पासवान, भीम महतो, तालेश्वर महतो, प्रवीण महतो, राहुल महतो, रवि कुमार, कैलाश महतो, जगदीश राम, तरुण कुमार, तपोस पासवान, जागेश्वर पासवान, रंजीत दांगी, करुणा देवी, कौशल्या देवी, पानू देवी, अनीता देवी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।



