राष्ट्रीय

इजराइल ने ईरान-लेबनान पर किए कई हमले

अमेरिका ने उड़ाया ड्रोन पोत; हेगसेथ ने दी चेतावनी

ईरान ने पूरे सप्ताह चली बमबारी के बाद पश्चिम एशिया में फिर से जवाबी हमले शुरू कर दिए इजराइल ने आज ईरान और लेबनान की राजधानियों पर हवाई हमले किए। वहीं, अमेरिका ने ईरान के युद्धपोतों के बेड़े के खिलाफ अपने निरंतर अभियान के तहत समुद्र में एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत पर हमला किया। ईरान ने पूरे सप्ताह चली बमबारी के बाद पश्चिम एशिया में फिर से जवाबी हमले शुरू कर दिए। हमलों के बारे में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी कि बमबारी तेजी से बढ़ने वाली है।

इजराइल की सेना ने शुक्रवार की सुबह कहा कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान पर ”बड़े पैमाने पर हवाई हमले” शुरू कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने इजराइली हवाई हमलों को बहुत तेज बताया, जिससे इलाके में स्थित कई आवासीय इमारतों में कंपन हुआ। अन्य लोगों ने ईरान के करमानशाह शहर के आसपास विस्फोटों की सूचना दी है। इजराइली सेना ने कहा कि हमलों में ईरान के ज्यादातर हवाई रक्षा प्रणाली और मिसाइल लॉन्चर नष्ट हो चुके हैं। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में स्थित विभिन्न देश प्रभावित हुए हैं।
शुक्रवार की सुबह ईरान ने कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इजराइल ने लेबनान में वीरवार देर रात से शुक्रवार की सुबह तक बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में कई हवाई हमले किए। अमेरिका और इजराइल के हमलों से ईरान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इन हमलों के जरिए उसकी सैन्य क्षमताओं, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया है। इजराइल के अलावा, ईरान ने हमलों के जरिए अरब पड़ोसियों को भी निशाना बनाया है, जिससे तेल आपूर्ति बाधित हुई है और वैश्विक हवाई यात्राएं ठप हो गई हैं।
इन देशों के अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में ईरान में कम से कम 1,230 लोग, लेबनान में 120 से अधिक लोग और इजराइल में लगभग 12 लोग मारे गए हैं। छह अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने सभी संबंधित देशों से तनाव कम करने का आग्रह करते हुए कहा कि दुनिया को इस आग को बुझाने और नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।
अमेरिकी सेना ने शुक्रवार तड़के कहा कि उसने एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने जलते हुए विमानवाहक पोत का फुटेज जारी किया। ईरानी सेना ने हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की। ड्रोन वाहक पोत, आईआरआईएस शाहिद बघेरी, एक परिवर्तित कंटेनर जहाज है जिसमें ड्रोन के लिए 180 मीटर लंबा (यार्ड) रनवे है।
अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने विमानवाहक पोत को ”लगभग द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के आकार का” बताया। सप्ताह की शुरूआत में, एक अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट पर एक ईरानी फ्रिगेट को उस समय डुबो दिया था, जब वह भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एक अभ्यास से लौट रहा था। इस घटना में कम से कम 87 नाविक मारे गए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button