पाकुड़
पाकुड़ में खेत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
The body of a young man was found in a field in Pakur, causing a sensation in the area; police are investigating.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के एलिट स्कूल के समीप स्थित एक खेत में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह जब स्थानीय लोग तालाब की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े एक शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। वहीं घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।



