पाकुड़

खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

The body of a young man was recovered from a field, creating a sensation in the area.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत से शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्यादापुर के पास खेत से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद यह खबर तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई मनदीप मेहता के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोहर मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता पर पर्दाफाश होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button