पाकुड़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष महिला सभा और सम्मान समारोह

Special women's meeting and felicitation ceremony in all the gram panchayats of the district on International Women's Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘विशेष महिला सभा सह सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखियाओं और पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और केंद्र व राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी साझा करना है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्राम स्तर पर महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, सम्मान समारोह में रोल मॉडल महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए और स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए जाएं। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे और जिला मुख्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button