गोड्डा
महागामा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
नवनिर्वाचित सदस्यों को उपायुक्त ने दी बधाई

डीआरडीए सभागार में हुआ शपथ समारोह आयोजित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगरपालिका (आम) चुनाव – 2026 के अंतर्गत 10.03. 2026 को डीआरडीए सभागार में महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदों की उपस्थिति में निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक वैधानिक प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात तथा परिणाम की घोषणा की गई। इसके उपरांत निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री निलेश कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए तत्पश्चात उन्हें उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, निर्वाची पदाधिकारी, महागामा रितेश जयसवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर, नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




