गाजियाबाद

मीरपुर हिन्दू में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी

संयुक्त  समिति गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी  गाजियाबाद  : लोनी  क्षेत्र के मीरपुर हिन्दू गांव के पास बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार (10 मार्च 2026) को इस मामले में संबंधित विभागों के अधिकारियों और ग्रामीणों की एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया।
इसी क्रम में कमेटी के सदस्यों की नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कमेटी के गठन से संबंधित पत्र दिखाते हुए ग्रामीणों से धरना स्थगित करने का आग्रह किया। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि धरना स्थगित करने का फैसला मीरपुर हिन्दू गांव में चल रहे धरना स्थल पर सभी ग्रामीणों की बैठक के बाद ही लिया जाएगा।
ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि कल वह  धरना स्थल पर एकत्रित होकर इस विषय पर चर्चा करेंगे और सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा कि धरना स्थगित किया जाए या नहीं।
आधिकारिक समिति में अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यूपीपीसीबी, उप जिला अधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका लोनी, यूपीसीडा के प्रतिनिधि, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव व मुख्य अभियंता, गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अधिशासी अभियंता (प्रकाश) को शामिल किया गया है।
वहीं ग्रामीणों की ओर से गठित कमेटी में रविंद्र त्यागी, मास्टर महेंद्र त्यागी, रविंद्र मंडार, पवन मंडार, मोनू त्यागी, चेतन त्यागी, दीपक त्यागी, लीलू त्यागी, मोहम्मद इरशाद, विपिन कुमार और प्रवीण मलिक को सदस्य बनाया गया है।
कमेटी के गठन के बाद यह भी तय किया गया है कि पर्यावरणीय रिपोर्ट आने तक प्लांट में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा और यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। धरना स्थगित करने का अंतिम निर्णय ग्रामीणों की बैठक के बाद ही लिया जाएगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button