सावित्रीबाई फुले का बालिका शिक्षा को व्यापक करने में सक्रिय योगदान : डॉ रवि प्रकाश शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बोर्ड परीक्षा संपन्न होने पर एस एम और एसीएस को किया सम्मानित, केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर नमन किया। बोर्ड परीक्षा संपन्न होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभिनव श्रीवास्तव और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक पूनम सिंह को विद्यालय की ओर से प्रशंसनीय योगदान हेतु स्मृति चिन्ह और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा को व्यापक करने में सक्रिय योगदान के लिए हमेशा याद की जाएंगी । कठिन संघर्षों में उन्होंने बालिका शिक्षा हेतु नवीन आयाम स्थापित किए ।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह, प्रिय इंद्रजीत सिंह बग्गा ,शैलेश गंगवार, रेनू वाला, सुधा पांडेय ,सत्यवीर ,संजीव रावत, जेपी वर्मा, ओमकार आदि उपस्थित रहे।



