सिंगरौली

क्रूरता पूर्वक भैंसों को भरकर ले जा रहे पिकअप वाहन को जियावन पुलिस ने किया जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के निर्देश तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना जियावन पुलिस ने क्रूरता पूर्वक भैंसों को भरकर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 08 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरहर क्षेत्र में एक बिना नंबर का पिकअप वाहन भैंसों को भरकर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उमरहर लोहरा बांध के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर के पिकअप वाहन को रोककर जांच की, जिसमें 07 भैंसें लदी हुई मिलीं। भैंसों को अमानवीय तरीके से भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन समेत सभी 07 भैंसों को जब्त कर थाना जियावन लाया। इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(ङ)(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त पिकअप वाहन और भैंसों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा भैंसों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था भी की गई है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह, चालक प्रधान आरक्षक रामसुंदर विश्वकर्मा, आरक्षक दिनेश कुमार एवं सदन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button