खैरथल
अग्रवाल समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ समारोह 15 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल सभा संस्थान खैरथल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च रविवार को धूमधाम से मनाया जायेगा संस्थान के सचिव नवीन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शहर के मातौर रोड स्थित श्री अग्रवाल सभा में प्रातः सवा ग्यारह बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा जिसमे मुख्य अतिथि अलवर जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष हुकम चंद गर्ग होंगे जबकि अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुल गोयल करेंगे अग्रवाल ने बताया की विशिष्ट अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक बानसूर की सुश्री मेघा गोयल एवं किशनगढ़ बास न्यायालय के रीडर योगेश गर्ग होंगे

