खैरथल
ईंधन संकट पर जिला कांग्रेस का धरना- विरोध प्रदर्शन 13 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : केन्द्र की मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियो के कारण देश मे ईंधन का संकट लेकर जिला कांग्रेस खैरथल –तिजारा 13 मार्च को खैरथल मे अम्बेडकर चौक पर धरना -प्रर्दशन करेगी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया सरकार द्वारा आमजन पर महंगाई का बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है। रसोई गैस के दाम बढ़ाने के विरोध में* राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पर जिला कांग्रेस कमेटी, खैरथल -तिजारा द्वारा *धरना एवं विरोध प्रदर्शन* कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यादव के अनुसार धरना-प्रदर्शन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा जिसमें बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता शामिल हो

