चार लेबर कोड के खिलाफ 24 मार्च को ऐतिहासिक होगी दिल्ली रैली -माकपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक विनय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, जिला सचिव भागीरथ शर्मा एवं राज्य कमेटी के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देश में औद्योगिक हड़ताल हुआ था उसी चार लेबर कोड समेत अन्य मांगों को लेकर 24 मार्च को हमारी पार्टी दिल्ली में ऐतिहासिक रैली करने जा रही है। उन्होंने कहा चार लेबर कोड, भारत अमेरिका व्यापारिक समझौता, स्मार्ट मीटर योजना समेत अन्य मुद्दे इस रैली में शामिल है। भारत सरकार लगातार देश के मजदूर और किसान वर्ग के खिलाफ नए-नए कानून ला रही है। उन्होंने कहा जब सांसद देश के मजदूर किसान और आम जनता के खिलाफ हो तो जनता को सड़क पर ही अपनी आवाज उठानी पड़ती है। 24 मार्च को जनता की इसी आवाज को उठाने के लिए हमारी पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने दिल्ली रैली का आह्वान किया है।
पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित रैली के मुद्दे को जनता के बीच ले जाने एवं दिल्ली रैली में गोमिया से सैकड़ो की संख्या में भागीदारी के लिए गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में बैठकें होगी, नुक्कड़ सभाएं होगी और भारत सरकार की जन विरोधी नीतियों को हमारी पार्टी जनता के बीच ले जाएगी।
बैठक में गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य लखन महतो, भुनेश्वर महतो, सहदेव महतो, अरुण प्रजापति, अजय कुमार नायक, शंकर प्रजापति, केशु कमार शामिल थे।



