बेतुल

बैतूल ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल संवर्धन जरूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
बैतूल। नवांकुर संस्था भूपेन्द्र ग्राम उत्थान बाल महिला बाल विकास समिति की प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वर्धन प्रशिक्षण को लेकर बैठक ग्राम कुम्हारिया शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस मौके पर मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने कहा कि ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं। समिति के सदस्य योजनाओं की जानकारी और अपने दायित्वों को समझ कर कार्य करें तो गांवों के समग्र विकास को नई दिशा मिल सकती है। साथ ही उन्होने जल संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए समिति द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। संस्था सचिव शैलेन्द्र मालवीय द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए  ग्राम विकास की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला और ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की दिशा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। संस्कार केन्द्र की पूनम पारधे ने दस्तावेजीकरण के महत्व और प्रक्रिया को समझाया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन के सदस्य, शिव कुमार पारधे, बाजीराव यादव, जीवन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button