पाकुड़

हौसले की उड़ान: फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से बदली दुलाली मुर्मू की जिंदगी

Flight of courage: The Phool-Jhano Ashirwad Abhiyan changed the life of Dulali Murmu

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड की रहने वाली दुलाली मुर्मू आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। कभी मजबूरी में चौराहे के किनारे बैठकर हंडिया बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली दुलाली की जिंदगी में झारखंड सरकार की फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान योजना से बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2025 में इस योजना के तहत उन्हें 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने सुअर पालन (पिगरी) की शुरुआत की और अपनी मेहनत से करीब 60 हजार रुपये तक का मुनाफा अर्जित किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। इसके साथ ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग और The/Nudge Institute के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने मशरूम उत्पादन भी शुरू किया। अब तक वे लगभग 14 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन कर बाजार में बेच चुकी हैं। साथ ही सब्जी की खेती के लिए करीब 5000 पौधों की नर्सरी भी तैयार की है। दुलाली मुर्मू अब फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत “नव जीवन सखी” के रूप में भी कार्य कर रही हैं और अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय झारखंड सरकार की योजनाओं, जिला प्रशासन पाकुड़, JSLPS और The/Nudge Institute के सहयोग को देते हुए आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button