हापुड़ में सपा का महंगाई , गैस किल्लत पर हल्ला बोल …
कलेक्ट्रेट में खाली सिलेंडर रखकर नारेबाजी,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कालाबाजारी पर कार्यवाही की करी मांग…
हापुड (यूपी)- हापुड़ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया है । इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
हापुड के सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में खाली गैस सिलेंडर रखकर अपना विरोध जताते हुए हल्ला बोल प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने विशेष रूप से रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी से महिलाओं को हो रही परेशानी का जिक्र किया । सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने जनपद में गैस की कालाबाजारी करने वाले सिंडिकेट पर सख्त कार्यवाही की मांग की है जिससे आम लोगों को राहत मिल सके।
इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव इकबाल कुरैशी , राजेश यादव, संजय गहलोत, पदम सिंह, श्यामसुंदर भुर्जी, ललित एडवोकेट सहित कई सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



