कैराना

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

छह पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना कैराना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी उस्माना पत्नी बिलाल ने महिला थाना कैराना में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पूर्व सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी बिलाल पुत्र आबिद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते हुए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता और भाई नहीं हैं, जिस कारण वह दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ थी। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि करीब पांच माह पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता के अनुसार उसका एक बेटा और दो बेटियां फिलहाल ससुराल पक्ष के पास ही हैं। तहरीर में यह भी बताया गया है कि चार जनवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे मेहरबान, फरमान, वैसर, कौशर, सास मूदी व ससुर आबिद उसके घर पहुंचे और मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज में गाड़ी लाने तक घर में न रहने देने की धमकी दी। महिला थाना कैराना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button